स्थायी जगह नहीं मिलने से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी, रोजी-रोटी पर मंडराया संकट
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : शहर के सब्जी विक्रेता लंबे समय से स्थायी स्थान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसके लिए कोई स्थायी व्यवस्था नहीं मिल सकी है। जगह की कमी के कारण उन्हें रोजाना अस्थायी रूप से दुकान लगानी पड़ती है, जिससे कारोबार प्रभावित होने के साथ-साथ रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है।विक्रेताओं का कहना है कि स्थायी बाजार नहीं होने से उन्हें ग्राहकों और प्रशासनिक कार्रवाई, दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय चला सकें और लोगों को नियमित रूप से सब्जियां उपलब्ध करा सकें.
Advertisements

Advertisements



