10 साल से बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही सरकारी गाड़ी का खुलासा, DTO ने बैठाई जांच
Advertisements

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की सरकारी सुमो गाड़ी पिछले करीब 10 वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के चलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित वाहन का तत्काल पंजीकरण कराने का निर्देश भी जारी किया गया है।
Advertisements

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन लंबे समय से बिना पंजीकरण के सरकारी कार्यों में इस्तेमाल किया जा रहा था। बीडीओ ने वैकल्पिक वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। अब परिवहन विभाग पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाएगा कि इतनी लंबी अवधि तक बिना रजिस्ट्रेशन वाहन कैसे संचालित होता रहा और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।


