फहीम खान का ऑडियो वायरल, रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने का आरोप, जांच तेज

Advertisements

धनबाद : वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल ऑडियो में जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद फहीम खान की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। इसमें एक रेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि ऑडियो में रेलवे ठेकेदार सूर्या, फहीम खान और उसके एक रिश्तेदार के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। कथित बातचीत में ठेकेदार पर रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है और रकम नहीं देने पर धमकी देने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक ऑडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है।

About The Author

See also  एयर राइफल से भय फैलाने की कोशिश, पुलिस ने हथियार जब्त किया

You may have missed