रंगदारी आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, पथराव के बीच आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंगदारी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हंगामे के बावजूद पुलिस ने रंगदारी के आरोपी नंदू लोहार को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पथराव के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाते हुए आरोपी को थाने ले गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About The Author

See also  छठ घाट से लौट रही महिला बेहोश, ट्रस्ट के सदस्यों ने पहुंचाया सहायता शिविर

You may have missed