डूरंड कप का रोमांच शुरू, जीरो टिकट पर मुफ्त में देख सकेंगे मुकाबले

Advertisements

रांची : राजधानी में आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के मुकाबलों को लेकर फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले मैचों के लिए दर्शकों को केवल ‘जीरो टिकट’ लेना होगा। इन निःशुल्क टिकटों का वितरण 22 जुलाई से मोरहाबादी स्टेडियम परिसर में बनाए गए 12 काउंटरों से किया जाएगा। टिकट लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैध पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। टिकट वितरण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।जिला प्रशासन ने टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, प्रवेश-निकास, सीसीटीवी निगरानी, मेडिकल सुविधा और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। खेल विभाग के अनुसार रांची चरण के उद्घाटन मुकाबले का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जबकि बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को राष्ट्रीय रैंकिंग में नौवां स्थान