संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू

Advertisements

जमशेदपुर : दिल्ली में हजारों छात्रों ने संसद पर प्रदर्शन और घेराव किया। इसी बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद संसद के पिछले दरवाजे से चले गए। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संसद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद यदि प्रधानमंत्री को असुरक्षा महसूस हुई और उन्हें वहां से जाना पड़ा, तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रधानमंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सुधीर कुमार पप्पू ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए, तथा अश्रुगैस के गोले छोड़े जाने से अनेक छात्र प्रभावित हुए। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की विफलता बताया और कहा कि यदि प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो छात्र आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अविलंब इस्तीफा देने की मांग की।

 

 

About The Author

See also  मतदाता सूची के लिए 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष कैंप, 10 अक्टूबर को हर बूथ पर मेगा हेल्पडेस्क

You may have missed