सावन से पहले पहाड़ी मंदिर में बड़ा फैसला, इन पूजा सामग्रियों पर पूरी तरह रोक

Advertisements

रांची : सावन माह में पहाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि सावन के दौरान पूजा में कांच और धातु (मेटल) से बनी सामग्री का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। दुकानदारों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी पूजा सामग्री श्रद्धालुओं को न बेचें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निरीक्षण के दौरान मंदिर तक जाने वाले सीढ़ी मार्ग, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

About The Author

See also  रिम्स जमीन घोटाले में एसीबी ने छह सरकारी अधिकारियों को किया गिरफ्तार

You may have missed