नीट की परीक्षा में आदित्यपुर के किसलय ने प्राप्त की सफलता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर_01 के मार्ग संख्या_08 निवासी किसलय ठाकुर ने नीट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. किसलय ने अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 7831 और कैटेगरी रैंक 3355 प्राप्त किया है. किसलय की माँ अंशु झा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उच्चाधिकारी हैं और वर्तमान समय में गया जी में क्षेत्रीय प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, किसलय के पिता उज्ज्वल कुमार टाटा स्टील, जमशेदपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं. किसलय ने अपनी तैयारी आकाश इंस्टीट्यूट से की थी. किसलय ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर से, मैट्रिक की पढ़ाई एनसीएस, मुम्बई से और इंटर की पढ़ाई क्रीएन मेमोरियल हाई स्कूल, गया जी से की है. किसलय के शानदार प्रदर्शन से उसके परिजन स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. और किसलय की सफलता के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं. क्योंकि किसलय ने अपने ग्रैंडपेरेंट्स के सपने को पूरा किया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  साधु के भेष में चल रहा था गांजा कारोबार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

You may have missed