साधु के भेष में चल रहा था गांजा कारोबार, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : साधु का वेश धारण कर घर से गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को एमजीएम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बोड़ाम के जोबा गांव निवासी वृद्ध शंभू महतो और शंकोसाई निवासी रौशन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 7.80 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
Advertisements

Advertisements

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी साधु का रूप बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया।


