घाटशिला रोड का चौथी बार शिलान्यास, विरोध के बीच फिर शुरू हुआ विवाद

घाटशिला। फुलडूंगरी एनएच 18 से बंगाल सीमा झाटीझरना तक बनने वाली सड़क का गुरुवार को संसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। यह चौथी बार शिलान्यास किया गया। विरोध के बीच इस सड़क का चौथी बार शिलान्यास किया गया। स्थानीय लोगों ने इस प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और सवाल उठाए कि पहले किए गए शिलान्यास के बाद भी काम समय पर पूरा क्यों नहीं हो सका।


बताया गया कि सड़क निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग और प्रयास चल रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विरोध की स्थिति भी बनी रही। लोगों ने सड़क की स्थिति और निर्माण कार्य में देरी को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
स्थानीय स्तर पर सड़क परियोजना को लेकर लोगों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से जल्द काम पूरा करने की मांग की जा रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।


