शौच के दौरान शर्मा बस्ती में चाकूबाजी, युवक घायल, आरोपी गया जेल, चाकू जब्त
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शर्मा बस्ती में सोमवार की सुबह चाकूबाजी की घटना घटी थी, जिसके आरोपी पिंटू प्रधान पिता दिलीप प्रधान पता शर्मा बस्ती आदित्यपुर को त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है. चाकूबाजी की घटना में शर्मा बस्ती निवासी निखिल कुमार डे उम्र 23 वर्ष पिता सोमनाथ डे, पता शर्मा आदित्यपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. निखिल को पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया था, जख्मी निखिल कुमार डे के द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया तथा अभियुक्त पिंटू कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है.
Advertisements

Advertisements



