रिटायर्ड डॉक्टर की कुएं में गिरने से मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे से सनसनी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : जिले के अलकापुरी निवासी और सदर अस्पताल से एसीएमओ पद से सेवानिवृत्त डॉ. बी.एन. झा की सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गई। उनका शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह रोज की तरह टहलने निकले थे और कुएं के किनारे बैठे थे, तभी अचानक फिसलकर कुएं में गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

About The Author

See also  XLRI जमशेदपुर में FULCRUM 6.0 का सफल आयोजन, कंसल्टिंग उद्योग में AI, बदलाव और रणनीतिक परिवर्तन पर हुई चर्चा

You may have missed