स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड में बड़ा ऐलान संभव, 25 हजार युवाओं को मिल सकती है नियुक्ति
Advertisements

रांची : झारखंड सरकार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवाओं को रोजगार से जुड़ी बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, राज्य में करीब 25 हजार पदों पर नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
Advertisements

राज्य सरकार पहले भी कई विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की बात कह चुकी है। अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।


