चलते ट्रक का टायर फटा, बालू लदे वाहन में लगी भीषण आग
Advertisements

संतकबीरनगर : जिले में बालू लदे एक ट्रक में टायर फटने के बाद अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक और खलासी ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
Advertisements

बताया गया कि ट्रक में आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं और वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।


