डीडी बार हत्याकांड में बड़ा एक्शन, बार मालिक समेत 12 आरोपी गिरफ्तार



जमशेदपुर :डीडी बार हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने बार मालिक समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य जांच इनपुट के आधार पर की।


गिरफ्तार किए गए डीडी बार के मालिक नीरज सिंह को राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटू श्याम मंदिर से पकड़ा गया और ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया। इसके अलावा सुदर्शन मंडल उर्फ ललटू (30) और राजेश मंडल (27), दोनों को ओडिशा के मयूरभंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं और मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है.


