डीडी बार हत्याकांड : फरार मुख्य आरोपी अब तक फरार, लापरवाह पुलिसवालों पर कार्रवाई को लेकर सवाल बरकरार

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुई हत्याकांड और कातिलाना हमले के मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें बार का डायरेक्टर भी शामिल है जिसका सीधा संबंध घटना से नहीं है। लेकिन मुख्य आरोपी और फरार विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी बोदरा पर पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है, फिर भी उसका सुराग नहीं मिल पाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के दौरान अपराधियों ने पुलिसवालों के सामने ही हिमांशु को जीप से खींचकर चापड़ से हमला कर मार डाला था, जबकि प्रत्युष आनंद अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों और बिष्टुपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया, लेकिन उन पर अब तक कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। सवाल उठ रहा है कि जो पुलिसवाले घटनास्थल पर सरकारी हथियार लिए मौजूद थे, उन्हें आरोपी क्यों नहीं बनाया गया।

बताया जाता है कि घायल युवकों को करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता छोड़ दिया गया था और बाद में परिचितों की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। हिमांशु के पिता और आम जनता ने आंदोलन के दौरान दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की थी, लेकिन यह मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है।

About The Author

You may have missed