डकैती की साजिश में फरार दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, हथियार बरामद, बड़ा खुलासा

Advertisements
जमशेदपुर : परसुडीह थाना पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने डकैती की साजिश मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों लखीकात गोप उर्फ बेगी और समीर गोप उर्फ पोल्टु गोप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को 25 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा गोबिंदपुर स्थित एक निर्माणाधीन फ्लैट में कुछ अपराधी अवैध हथियार के साथ डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी टीम ने मौके पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने फरार लखीकात गोप और समीर गोप के नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। अब छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। लखीकात गोप के खिलाफ 2016 में रंगदारी सहित अन्य मामले दर्ज हैं, जबकि समीर गोप के खिलाफ रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह कार्रवाई परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें रितेश कुमार, संदीप कुमार सिंह और संतोष कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

About The Author

You may have missed