हिमांशु सिंह हत्याकांड पर एनडीए एकजुट, सांसद-विधायकों ने बंद को दिया समर्थन
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद को एनडीए के सांसदों, विधायकों और कई प्रमुख नेताओं का समर्थन मिला। बंद के माध्यम से शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
Advertisements

Advertisements

बंद के समर्थन में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से सहयोग की अपील की। नेताओं ने कहा कि यह विरोध केवल एक हत्या के खिलाफ नहीं, बल्कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर है। इस दौरान बंद को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने का आह्वान भी किया गया।


