दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटी, थाना के पीछे वारदात से मची सनसनी
Advertisements

रांची : बारीयातू थाना के पीछे दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
Advertisements

Advertisements

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।


