6 साल बाद सूचना आयोग को मिली नई ताकत, 4 सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से 23,350 मामलों पर बढ़ी उम्मीद

Advertisements

रांची : करीब छह वर्ष बाद झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति होने से आयोग दोबारा सक्रिय होने की दिशा में बढ़ गया है। लंबे समय से सूचना आयुक्तों के पद खाली रहने के कारण सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों का निपटारा प्रभावित हो रहा था। अब नई नियुक्तियों के बाद आयोग में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वर्तमान में राज्य सूचना आयोग में 23,350 मामले लंबित हैं। नई नियुक्तियों के बाद आयोग के नियमित संचालन का रास्ता साफ हुआ है, जिससे सूचना मांगने वाले लोगों को राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के लिए अब आयोग की कार्यप्रणाली में गति आने की उम्मीद की जा रही है।

About The Author

See also  स्टेट लाइब्रेरी में अचानक लगी आग, छात्रों में मची अफरा-तफरी

You may have missed