6.73 करोड़ घोटाले का खुलासा, बिना टेंडर-वर्क ऑर्डर सड़क-नाली निर्माण पर कार्रवाई की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में करीब 6.73 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पारडीह चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत बिना टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी किए ही सड़क और नाली निर्माण का काम कराया गया। मामले के सामने आने के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है और पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राथमिक जांच में परियोजना के क्रियान्वयन में प्रक्रिया संबंधी गंभीर अनियमितताओं की बात सामने आई है। नगर निगम प्रशासन से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। इस प्रकरण को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।

About The Author

See also  विद्युतकर्मियों की समस्याओं को लेकर 9 अक्टूबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय

You may have missed