2 दिन पानी की सप्लाई ठप, पहले ही भर लें पानी, विभाग की बड़ी अपील
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : जुमार पुल की मरम्मत के कारण रूक्का जलशोधन संयंत्र से होने वाली जलापूर्ति 1 और 2 जुलाई को बाधित रहेगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने बताया है कि मरम्मत कार्य के दौरान पानी की सप्लाई बंद रहेगी, इसलिए शहरवासियों से पहले ही पर्याप्त पानी का इंतजाम कर लेने की अपील की गई है।
Advertisements

Advertisements

विभाग के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से पानी का उपयोग सोच-समझकर करने और दो दिनों की जरूरत के अनुसार पहले से भंडारण कर लेने की सलाह दी है, ताकि सप्लाई बाधित रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।


