जेवर से लखनऊ सिर्फ 100 मिनट में, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट से तेज रफ्तार यात्रा का बड़ा ऐलान






नई दिल्ली :दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार यह प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में यात्रा समय को काफी कम कर देगा। इस प्रोजेक्ट के तहत जेवर से लखनऊ की दूरी लगभग 1 घंटे 40 मिनट यानी करीब 100 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

जानकारी के अनुसार, यह दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर लगभग 813 किलोमीटर लंबा होगा और यह दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा। इसके जरिए दिल्ली से लखनऊ का सफर भी करीब 2 घंटे 10 मिनट में पूरा हो सकेगा।
इस परियोजना को केंद्र सरकार के बजट 2026-27 में घोषित सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में शामिल किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ यात्रा को तेज बनाएगा, बल्कि उत्तर प्रदेश में आर्थिक और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा.


