मुहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवाओं ने लाठी-तलवार के करतब से बांधा समां

Advertisements
Advertisements
Advertisements

खरसावां : खरसावां में मुहर्रम का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी और तलवार के हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस लगातार निगरानी में रहे तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचा। जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों की ओर से पेयजल व शर्बत की व्यवस्था की गई। प्रशासन ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.59 लाख रुपये नकद और 20 पुड़िया बरामद, एक गिरफ्तार

You may have missed