महुआडांड़ एसडीपीओ पूजा कुमारी ने मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Advertisements

महुआडांड़, लातेहार। महुआडांड़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पूजा कुमारी ने मनिका विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति रामचन्द्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। SDPO ने क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक रामचन्द्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शांति और बेहतर जनसेवा के लिए प्रशासन और पुलिस के साथ पूरा समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनता के हित में बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौके पर मौजूद: झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, महुआडांड़ प्रखण्ड उपप्रमुख अभय मिंज भी उपस्थित थे।

About The Author

See also  सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा के साथ मना गुरता गद्दी दिवस

You may have missed