अल्पना महाली प्रकरण में नया मोड़: पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद भी मामले को तूल देने वाला दिनकर कच्छप निकला दुष्कर्म समेत कई मामलों का आरोपी, गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : कपाली ओपी क्षेत्र की चर्चित अल्पना महाली प्रकरण में सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के बाद जहां मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कदम उठाए गए, वहीं अब इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। मामले को लगातार उठाने और पुलिस पर सवाल खड़े करने वाले आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार एसपी निधि द्विवेदी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एक एएसआई और एक महिला आरक्षी को निलंबित कर स्पष्ट संदेश दिया था कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई की आम लोगों ने सराहना भी की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इधर पुलिस रिकॉर्ड और एफआईआर के सामने आने के बाद यह खुलासा हुआ है कि दिनकर कच्छप पर केवल कानून-व्यवस्था से जुड़े मामले ही नहीं बल्कि एक महिला द्वारा दर्ज कराया गया दुष्कर्म का गंभीर मामला भी दर्ज है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार बिरसानगर थाना कांड संख्या 21/2024 में एक महिला ने दिनकर कच्छप पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण, दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने विवाह का भरोसा देकर संबंध बनाए और बाद में अपने वादे से मुकर गया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। स्थानीय लोगों के बीच अब यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हों, उसके द्वारा लगाए गए आरोपों और दावों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। लोगों का कहना है कि किसी भी मामले में सभी पक्षों और संबंधित व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच आवश्यक होती है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

See also  सोनारी के मैदान से स्थानीयों को बेदखली पर सरयू राय सख्त, बोले: मामले का समाधान कराएंगे

पुलिस अभिलेखों के अनुसार दिनकर कच्छप के खिलाफ बिरसानगर, सीतारामडेरा, गोलमुरी, एमजीएम और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में वर्ष 2020 से 2025 के बीच कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, बलवा, धोखाधड़ी तथा अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं। इसी बीच जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के दो मामलों में दिनकर कच्छप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे विभिन्न मामलों में पूछताछ कर रही है और दर्ज मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सूत्र बताते है कि दिनकर कच्छप लंबे समय से आदिवासी समाज के बीच सक्रिय रहकर विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को संगठित करता रहा है। कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि वह भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को अपने प्रभाव में लेकर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास करता था। पुलिस फिलहाल उसके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

About The Author

You may have missed