थाना प्रभारी अंजनी कुमार से मिला विकास समिति के प्रतिनिधि मंडल, किया स्वागत, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :  आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों द्वारा उनसे मुलाकातों का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में आज आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद पुरेन्द्र नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी से मिला और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की.
​इस अवसर पर पुरेन्द्र नारायण सिंह ने नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार की कार्यकुशलता पर भरोसा जताते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर की सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एक बेहद कुशल और योग्य अधिकारी की नियुक्ति की गई है, जिससे स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी. ​मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख समस्याओं की ओर थाना प्रभारी का ध्यान आकर्षित कराया. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में समय-समय पर सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने विशेष रूप से आदित्यपुर नगर निगम और थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी खेल मैदानों तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित पुलिस गश्त और निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वहां अवांछित तत्वों का जमावड़ा न हो सके और आम नागरिकों व छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. कार्यक्रम में आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति के प्रमुख पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों में कमलेश्वरी पासवान, संध्या प्रधान, मनोज पासवान, एसएन यादव, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, सोनू पासवान, अवधेश कुमार, संदीप राउत, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed