वैली व्यू स्कूल के लिए गर्व के क्षण, 12वीं के छात्र श्रीमन चंद्रा ने वर्ल्ड रैंक 59 और जोनल रैंक सेकेंड स्थान लाकर स्कूल का नाम रौशन किया

Advertisements

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र श्रीमन चंद्रा ने विश्व के सबसे बड़े ओलिंपियाड SOF (Science Olympiad Foundation) के दूसरे राउंड में वर्ल्ड रैंक 59 और जोनल रैंक द्वितीय स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें 2500 रुपये का नकद पुरस्कार और टॉप रैंकर मेडल भी प्रदान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस विश्वविख्यात ओलिंपियाड में दुनिया भर के लाखों छात्र भाग लेते हैं, ऐसे में यह रैंक अत्यंत गौरवपूर्ण है। विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल एवं ओलिंपियाड इंचार्ज डॉ. जे.के. पाण्डेय ने बताया कि श्रीमन चंद्रा बचपन से ही प्रतिभावान हैं और हाल ही में जेईई एडवांस में 11000 रैंक प्राप्त कर आईआईटी मंडी में प्रवेश भी सुनिश्चित किया है। इस वर्ष विद्यालय के 85 छात्रों ने ओलिंपियाड में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने श्रीमन चंद्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

See also  इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन, करीम सिटी कॉलेज और एक्सएलआरआई के खिलाड़ियों का दबदबा

You may have missed