दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर के बाद आग का तांडव, दोनों ड्राइवर घायल… इलाके में मचा हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पूर्वी सिंहभूम : जिले में चाकुलिया-मटिहाना मुख्य सड़क पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रेलरों का अगला हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में दोनों चालकों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल दोनों ड्राइवरों का इलाज चल रहा है।

About The Author

See also  लॉक अप 2 में हर्षद चोपड़ा का बड़ा ट्विस्ट, एविक्शन के बाद फिर हुई शो में वापसी

You may have missed