अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर में योगा कार्यक्रम का आयोजन

Advertisements

Saraikela: स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है. स्वस्थ्य रह कर ही हम अपने परिवार, समाज एवं अपने देश का विकास कर सकते हैं. उक्त बातें आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र Kumar ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर जमशेदपुर में आयोजित योगा कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क एवं आत्मा में संतुलन बनाया जाता है. जीएम ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर के साथ मानसिक संतुलन भी बरकरार रहे. उन्होंने खान-पान को बेहतर रखने की सलाह दी. इस अवसर पर राज योगा सेवा केंद्र की बीके सुधा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भारतीय चिकित्स परिषद् के सचिव डीके सिंह ने बिना मेडीसीन एक्यूप्रेशर के माध्यम से बीमारी को डीक करने का तरीका बताया. कार्यक्रम का संचालन सरोज कुमार चैधरी ने किया. इस अवसर पर आईडीटीआर के प्रशासक अंजन कुंडु, वाईके कांत, बहादूर हांसदा, रामबाबू वर्मा, राजकुमार वर्मा, एस गुहा, सुशील मिश्रा, ओपी पांडेय, ज्योति रजक, प्रियंका, हिमांशु शेखर समेत काफी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों पर उठी मांग, बीडीओ से जल्द निष्पादन की अपील

You may have missed