रेत लदे वाहनों से कांप रहा पीपा पुल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बक्सर : नैनीजोर पीपा पुल पर लगातार गुजर रहे बालू लदे भारी वाहनों के कारण हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति काफी कमजोर हो चुकी है, इसके बावजूद हर दिन सैकड़ों ओवरलोड वाहन इस रास्ते से गुजर रहे हैं। इससे लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, यह पीपा पुल बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। भारी वाहनों के दबाव से पुल कई जगहों पर हिलता नजर आता है, लेकिन इसके बावजूद आवाजाही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की आवाजाही रोकने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की ओर से फिलहाल निगरानी की बात कही जा रही है, लेकिन पुल से गुजरने वाले लोगों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

See also  नौतपा की भीषण गर्मी में स्काउट एंड गाइड ने किया रेल यात्रियों के बीच जल वितरण

Thanks for your Feedback!

You may have missed