आदित्यपुर पुल पर पुलिस की कार्रवाई, ठेलेवालों को खदेड़ा, ठेला पलटा, हुआ नुकसान
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर की खरकई पुल पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई हुई है. जमशेदपुर की पुलिस ने ठेलेवालों को खदेड़ कर उसके ठेला को पलट दिया, जिससे ठेलेवालों का काफी नुकसान हुआ है. बता दें कि
बार-बार चेतावनी देने के बावजूद खरकई पुल पर ठेला लगाकर फल व्यापारी फल बेच रहे हैं. इस दौरान फल खरीदने वाले बीच पुल पर ही गाड़ी पार्क पर जाम लगा देते हैं. इन सब बातों से तंग आकर आज पुलिस ने विक्रेताओं पर आखिरकार पुलिसिया कार्रवाई की है.
कार्रवाई के दौरान कई ठेले पलट दिए गए हैं जिससे फल विक्रेताओं को नुकसान का सामना करना पड़ा है. अब सवाल ये है कि क्या पुलिस की यह कार्रवाई सही थी ?
या गरीब ठेला वालों के साथ सख्ती ज्यादा हो गई है ?
Advertisements



