सरना और डीलिस्टिंग विवाद पर कृषि मंत्री की दो टूक, बोलीं देश संविधान से चलेगा, वैचारिक फरमान से नहीं



Saraikela (संजीव मेहता) :झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हाल के दिनों में झारखंड में सरना, सनातन और डीलिस्टिंग जैसे मुद्दों को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है. शिल्पी नेहा तिर्की ने आरएसएस आनुषंगिक संगठन बताते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी दल या व्यक्ति विशेष की वैचारिक जिद और फरमान से नहीं. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल आत्मा धर्मनिरपेक्षता है. संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार किसी भी धर्म, पंथ और आस्था को मानने, उसका पालन करने और प्रचार करने का मौलिक अधिकार देता है. यही भारत की लोकतांत्रिक ताकत और विविधता की पहचान है.



