जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नमदा बस्ती में फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार एक पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने और घर पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिससे आसपास के लोग घबरा गए।
Advertisements
Advertisements
शिकायतकर्ता अमन सिंह, जो नामदा बस्ती ए-ब्लॉक लाइन नंबर-4 का निवासी है, ने बताया कि उसका भाई विक्की सिंह नशा और गलत संगत की ओर बढ़ रहा था। इसे लेकर उसने अपने भाई को समझाया था और पड़ोस में रहने वाले वीर सिंह उर्फ पंडित से दूरी बनाने को कहा था। अमन का आरोप है कि वीर सिंह उसके भाई को गलत रास्ते पर ले जा रहा था।अमन के अनुसार, 25 मई को उसने वीर सिंह उर्फ पंडित से भी उसके भाई से दूरी बनाने को कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात आरोपी मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा और घर के बाहर बैठी उसकी मां राज कौर की ओर कथित तौर पर पिस्तौल से गोली चला दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।