गम्हरिया में जमीन माफिया का आतंक, अवैध रजिस्ट्रेशन और फर्जीवाड़े का खुलासा



गम्हरिया : जमालपुर और सतबहिनी क्षेत्र में जमीन माफिया के सक्रिय होने और अवैध तरीके से जमीनों की रजिस्ट्रेशन करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सड़क और सरकारी जमीनों की गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई जा रही है और फाइलों को पास और रिजेक्ट करने का खेल भी चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले में अंचल स्तर के कर्मियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है। जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेरफेर कर अवैध कब्जा और खरीद-बिक्री का नेटवर्क चलाए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे इलाके में विवाद की स्थिति बनी हुई है।सभी पीड़ितों ने मुख्य आरोपी रोहित चौधरी पर फर्जी तरीके से नाम बदलने और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
इस गंभीर भू-घोटाले और शांति भंग होने के मामले को लेकर आदित्यपुर थाना में एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीड़ितों ने राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव (झारखंड सरकार), उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और एलआरडीसी (LRDC) सरायकेला-खरसावां को लिखित शिकायत पत्र भेजकर भू-माफियाओं द्वारा किए गए सभी दाखिल-खारिज मामलों की दोबारा उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


