ट्रैफिक जांच में 10 हजार की मांग का आरोप, एएसआई सस्पेंड

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को ट्रैफिक जांच के दौरान एक शिक्षक से कथित अवैध वसूली और जनप्रतिनिधि से फोन पर बात करने से इनकार करने के मामले में जुगसलाई ट्रैफिक थाना के एएसआई जय कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने मामले की जांच कराने की मांग की थी। आरोप सही पाए जाने के बाद सोमवार को विभागीय कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड किया गया। बताया गया कि बाइक चालक के सभी कागजात सही होने के बावजूद उसे काफी देर तक रोका गया और जुर्माने के नाम पर बड़ी रकम मांगी गई। विधायक के फोन पर बात कराने के बाद भी एएसआई ने बात करने से मना कर दिया था।विधायक खुद मौके पर पहुंचे तो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवान वहां से गायब मिले। बाद में विधायक ने पूरे मामले की जानकारी ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिवास को दी। ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई का भरोसा दिया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राष्ट्रीय नदी पर्वत सम्मेलन में शामिल होने डेलीगेट्स जमशेदपुर पहुंचे

Thanks for your Feedback!

You may have missed