गंभीर हालत में भर्ती महिला को डॉक्टरों ने मौत के मुंह से निकाला, जटिल ब्रेन की सफल सर्जरी कर रचा कीर्तिमान

0
Advertisements

सरायकेला : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।डॉक्टरों ने 48 वर्षीय मरीज दीनबंधु गोप की एक बेहद जटिल और क्रिटिकल ब्रेन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। इस सर्जरी का नाम “बाइ-फ्रंटल डीकंप्रेसिव क्रैनियोटॉमी” (Bifrontal Decompressive Craniectomy) बताया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज का करीब 24 घंटे तक लगातार उपचार किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम पूरी सतर्कता के साथ इलाज में जुटी रही। समय पर इलाज और चिकित्सकों के प्रयास से महिला की हालत में सुधार हुआ और उसे खतरे से बाहर निकाल लिया गया।इस सफलता के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना हो रही है। मरीज के परिजनों ने भी चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार जताया। अस्पताल प्रशासन ने इसे संस्थान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

About The Author

See also  वियतनाम में हादसे में योग शिक्षक की मौत, परिजनों को पांच लाख रुपए की सहायता

Thanks for your Feedback!

You may have missed