अनियंत्रित ट्रक ने मारा कार को टक्कर, 2 घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : चांडिल-सरायकेला मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़कर जब्त कर लिया. कार चालक गुलाम रसूल (21 वर्ष) एवं नूरुल इस्लाम दोनों जामनगर साहिबगंज निवासी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भागने लगा, जिसे आसपास के ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. घायलों को तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शिक्षा जगत की 112 हस्तियों को सम्मान, सोना देवी यूनिवर्सिटी अवार्ड 2026 में छह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

Thanks for your Feedback!

You may have missed