महिला नेत्री दुखनी सोरेन मिली जियाडा के अधिकारियों से रखी आदिवासी-मूलवासी युवाओं को उद्यमिता में अधिकार देने की बात

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : दुखनी सोरेन गुरुवार को झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (JIADA) आदित्यपुर के रीजनल ऑफिस के अधिकारियों से मिलकर इंडस्ट्रियल एरिया में आदिवासी मूलवासी युवाओं एवं स्थानीय लोगों को व्यापार और उद्योग स्थापित करने हेतु जमीन अलॉटमेंट में प्राथमिकता देने की मांग रखी है. उन्होंने स्थानीय उद्यमियों को विशेष छूट एवं सरल प्रक्रिया उपलब्ध कराने पर भी सकारात्मक चर्चा की ताकि झारखंडी युवा आसानी से अपना उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने
विशेष रूप से बहरागोड़ा, पोटका, चाकुलिया, डुमरिया, राजनगर, चाईबासा, खरसावां, पटमदा जैसे ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों के उद्यमियों को प्राथमिकता देने की मांग रखी. ताकि गांवों के युवा भी उद्योग और व्यापार से जुड़कर आगे बढ़ सकें. इसके साथ-साथ इंडस्ट्रियल एरिया की जर्जर सड़कों, लाइट, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने को लेकर भी अधिकारियों से विस्तारपूर्वक बातचीत हुई. अधिकारियों ने इन समस्याओं को जल्द सुधारने का आश्वासन दिया. सबसे महत्वपूर्ण विषय बात रही कि आदिवासी-मूलवासी मजदूर भाइयों का जो शोषण हो रहा है. कई जगहों पर मजदूरी नहीं देना, दुर्घटना या मृत्यु होने के बाद उचित मुआवजा नहीं देना, घायल मजदूरों की सही इलाज की व्यवस्था नहीं करना जैसी गंभीर समस्याओं को मजबूती से अधिकारियों के समक्ष रखा गया. अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि मजदूरों के साथ किसी भी प्रकार की अन्यायपूर्ण घटना होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. दुखनी सोरेन ने कहा कि हमारी लड़ाई स्थानीय अधिकार, सम्मान, रोजगार और मजदूरों के न्याय के लिए लगातार जारी रहेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed