PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी परोसने के बाद चर्चा में आए दुकानदार विक्रम साउ को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज भेजकर धमकाया जा रहा है। धमकी मिलने के बाद वे और उनका परिवार दहशत में हैं और उन्होंने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना के बाद झाड़ग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ कॉल्स पाकिस्तान (+92) कोड वाले नंबरों से आए हैं, जिनमें दुकान को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दुकानदार की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं और साइबर टीम को जांच में लगाया गया है।

About The Author

See also  नौकरी घोटाले में शिक्षक का नाम, छुट्टी पर जाने से बढ़ी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed