GST दफ्तर में रिश्वत का खेल बेनकाब, CBI ने सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गिरिडीह स्थित CGST कार्यालय के एक सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर GST रिटर्न में इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मिसमैच का मामला सुलझाने के बदले शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। अधिकारियों ने कथित तौर पर पैसे नहीं देने पर GST नंबर ब्लॉक करने की धमकी भी दी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

CBI को शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों के कार्यालय और घरों पर भी छापेमारी की। दोनों अधिकारियों को धनबाद की सक्षम अदालत में पेश किया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

See also  भीषण गर्मी में यात्री बेहाल, तपती धूप और सुविधाओं की कमी से बढ़ी परेशानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed