डाक विभाग में इंस्पेक्टर बनने का मौका, 26-27 सितंबर को होगी विभागीय परीक्षा

धनबाद : डाक विभाग में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वर्ष 2026 की रिक्तियों के लिए होगी और विभागीय कोटे की 66.66 प्रतिशत रिक्तियों को भरने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। पात्र विभागीय कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।विभाग की अधिसूचना में आवेदन की समय-सारणी, पात्रता की शर्तें, परीक्षा का स्वरूप और पाठ्यक्रम समेत जरूरी जानकारी दी गई है। रिक्तियों की अवधि 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक तय की गई है। कर्मचारियों को आवेदन से पहले अपनी पात्रता और अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों की जांच करने की सलाह दी गई है।डाक विभाग ने सभी सर्किल प्रमुखों को परीक्षा संबंधी सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है, ताकि पात्र कर्मचारियों तक समय रहते जानकारी पहुंच सके। संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों को भी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है।




