21 मई को मिलेगा नियुक्ति पत्र, NHM चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 21 मई को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। गढ़वा जिले में लंबे समय से चल रही बहाली प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी ने बताया कि नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त अनन्य मित्तल करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

विभाग की ओर से कहा गया है कि केवल वही अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होंगे, जिन्होंने अपने मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूरा कर लिया है। सफल उम्मीदवारों को निर्धारित समय पर पहुंचकर अस्थायी नियुक्ति पत्र लेना होगा और आवंटित कार्यस्थल पर योगदान देना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी बनी हुई थी। नई नियुक्तियों के बाद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  व्यवसायी के घर पर बमबाजी से दहशत, इलाके में मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed