2 PAN कार्ड और दोहरी नागरिकता के आरोप से सियासी बवाल, अभिषेक बनर्जी की पत्नी पर उठे सवाल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन पर दो पैन कार्ड रखने, अलग-अलग दस्तावेजों में पिता के अलग नाम दर्ज कराने और दो देशों की नागरिकता से जुड़े गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट के अनुसार, रुजिरा के पीआईओ कार्ड में पिता का नाम निपन नरूला दर्ज है, जबकि ओसीआई कार्ड आवेदन में गुरचरण आहूजा का नाम बताया गया है। साथ ही उनके पास दो अलग-अलग पैन कार्ड होने का दावा किया गया है। आरोप है कि भारत में पैन कार्ड बनवाते समय उन्होंने अपनी थाई नागरिकता की जानकारी छिपाई थी।

मामले को लेकर विपक्ष ने टीएमसी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा है और पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। रुजिरा बनर्जी का नाम पहले भी सोना तस्करी और अन्य विवादों में सामने आ चुका है। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस जारी है।

About The Author

See also  बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कड़ी तैयारी, 422 बूथों पर लाइव निगरानी और सुरक्षा का सख्त इंतजाम

Thanks for your Feedback!

You may have missed