बालीगुमा पानी टंकीः सरयू राय ने डिमना चौक से डिमना नाला तक किया सघन भ्रमण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना की बालीगुमा पानी टंकी को चालू करने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से वहां तक पीने का पानी ले जानेवाली पाईपलाईन बिछाने की उपयुक्त मार्ग निर्धारित करने के लिए एनएच 33 के डिमना चौक से डिमना नाला तक के इलाक़े का सघन भ्रमण किया और एनएच पर उपरी पथ निर्माण करने वाले एनएचएआई के अभियंताओं और अधिकारियों से वृहत चर्चा की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

एनएचएआई के अभियंताओं ने सरयू राय को बताया कि यह धारणा सही नहीं है कि हमलोग पाईपलाइन बिछाने के पूर्व निर्धारित मार्ग में अड़ंगा डाल रहे हैं। चूंकि इस स्थान पर उपरी मार्ग का रैम्प बन रहा है, इसलिए रैम्प बनाते समय पाईपलाइन को कोई नुकसान न हो, इसीलिए एक वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया गया। अभियंताओं ने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग डिमना चौक से डिमना नाला तक एनएच के यूटिलिटी मार्ग से पाईपलाईन ले आए। एनएचएआई इस मार्ग से लाईन खींचकर चिन्हित कर देगी ताकि निर्माण में सहूलियत हो। इसके बाद पाईपलाइन को नाला के आशियाना वाले किनारा से होकर उस पुल तक ले जाए, जिसे जयपाल कालोनी से सुकना बस्ती को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। वहां से डिमना नाला पार कराकर पाईपलाईन को बालीगुमा टंकी तक ले जाया जाए। उनका यह भी कहना था कि अगर संभव हो तो एक ढांचा खड़ा कर पाइपलाइन को उसके पहले किसी उपयुक्त स्थान पर डिमना नाला पार करा दिया जाए।

एनएचएआई का निर्माण कार्य कर रहे अभियंताओं ने श्री राय को एक अन्य विकल्प भी सुझाया, जिसके तहत डिमना चौक से डिमना नाला तक पाइपलाइन एनएच के किनारे यूटिलिटी एरिया से होकर बिछायी जाए और पाइपलाइन को डिमना नाला के नीचे वाले आधार तल पर डालकर नाला पार करा दिया जाए और नाला के पार सुकना बस्ती के पूर्व निर्धारित मार्ग से होकर बालीगुमा टंकी तक ले जाया जाए। जब तीन-चार माह में डिमना नाला पर एनएचएआई की पांचवीं पुल तैयार हो जाए तो पाइपलाइन को डिमना नाला के आधार तल से पुल के किनारे पर स्थानांतरित कर स्थायी रूप से स्थापित कर दिया जाए।

See also  टाटा स्टील ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

श्री राय ने बताया कि वहां मौजूद सभी लोगों ने पेयजल पाइपलाइन को डिमना नाला के आशियाना वाले किनारे से होकर बालीगुमा टंकी से जोड़ने की स्कीम को प्रथम वरीयता के स्कीम के रूप में और डिमना नाला के आधार तल से होकर पाइपलाइन को सुकना बस्ती की ओर से बालीगुमा टंकी तक ले जाने वाली स्कीम को दूसरी वरीयता की स्कीम के रूप में पसंद किया।
श्री राय के अनुसार, यह तय हुआ कि दोनों विकल्पों से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया जाएगा।
इसके बाद श्री राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंताओं की टीम के साथ बैठक की। श्री राय ने उन्हें बताया कि आपके द्वारा इसी माह में एनएचएआई को लिखे गये पत्र और एनएचएआई द्वारा उसका दिए गये उत्तर से भ्रम फैला है कि एनएचएआई बालीगुमा टंकी तक एनएच होकर पेयजल पाइपलाइन ले जाने में अड़ंगा डाल रहा है। ऐसा है नहीं। कार्यपालक अभियंता ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वे दोनों वैकल्पिक मार्गों का अध्ययन एवं सर्वेक्षण कर जो अधिकतम उपयोगी लगेगा, उस मार्ग से बालीगुमा टंकी तक पाईपलाइन ले जाने का रास्ता बनाएँगे।

श्री राय ने कार्यपालक अभियंता से स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाइपलाइन ले जाने का जो वैकल्पिक रास्ता तकनीकी एवं वित्तीय दृष्टिकोण से सही साबित हो, उस रास्ता से नियमानुसार पाइपलाइन बालीगुमा टंकी तक ले जाएं। उनके या किसी अन्य के कहने से किसी दबाव में निर्णय न लें। यदि कार्यपालक अभियंता स्वतंत्र दिमाग़ से सही निर्णय लेंगे, किसी दबाव में नहीं आएंगे तो दो दिन में बालीगुमा टंकी तक पाइपलाइन ले जाने का काम शुरू हो सकता है, विगत छह साल से बनकर बेकार पडी हुई पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति शीघ्र आरम्भ हो सकती है।

See also  रेल यात्री संघर्ष समिति ने 17 को साकची में हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की

इस भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह, स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश सिंह और जीतेन्द्र साव, जदयू नेता पप्पू सिंह और नीरज सिंह, बालीगुमा के वरिष्ठ नागरिक डी मिश्रा, नरेन महतो, संजीव मुखर्जी, पिंटू सिंह, श्याम सिंह, बीरू कुमार आदि मौजूद रहे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed