सरकार के संकल्प का पालन एवं आश्वासन पर अमल नहीं होना दुर्भाग्य: रोजलीन तिर्की, 10 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा महुआडांड़ की आवश्यक बैठक अम्बवाटोली स्थित पंचायत भवन परिसर में हुई.।बैठक में सरकारी संकल्प एवं सरकार के आश्वासनों पर अमल नहीं होने को लेकर 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन
घेराव- प्रदर्शन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को राजकीय मान सम्मान अलग पहचान बाल बच्चों को रोजी रोजगार नियोजन की 100 प्रतिशत गारंटी करने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन 50-50 हजार रु देने को लेकर राज्य में सरकार के संकल्प का पालन एवं आश्वासन पर अमल नहीं होना दुर्भाग्य की बात है।आज झारखंड आंदोलनकारी इज्जत प्रतिष्ठा बचाने को लेकर परेशान है। आंदोलनकारी अपने बाल – बच्चों तथा समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकारों की रक्षा को लेकर 10 जून 2026 को अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास का घेराव प्रर्दशन , आमरण अनशन तथा आत्मदाह तक करने के लिए विवश – लाचार हुए हैं।यह झारखंड आंदोलनकारियों का आखिरी संघर्ष व शहादत का कार्यक्रम होगा।विशिष्ट अतिथि महिला पलामू प्रमंडल की अध्यक्ष विलंगना किंडो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार न्याय करे अधिकार दे पहचान दे सम्मान दे पेंशन दे लेकिन टेंशन ना देआंदोलनकारी बोझ है समस्या है तो उन्हें गोली मार दे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने कहा कि सरकार अलग राज्य के संवैधानिक मूल्यों- मर्यादाओं का पालन करें आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करें. झारखंड आंदोलनकारियों के बाल बच्चों का हकमरी करने वालों दिकुओं को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा. 10 जून को आर पार का संग्राम और संघर्ष होगा।इस अवसर पर जेरोम तिग्गा राजेश लकड़ा, वीरेंद्र टोप्पो ,बेरियानुस मिंज ,कृति किरण गिद्ध,फूलजेंट एक्का तमासुयुस मिंज, सुमित हिटलर मिंज, बृजमोहन मिंज,कालिस्ता तिग्गा,हरि एक्का,जॉन कुजूर फ्लोर एक्का, गीता तिर्की मेसरेकन खलखो, सेबेरियुस मिंज, अजय कुजुर, पुरुष वाणी खालखो , विनोद कुजुर निर्मल कुजूर सहित सैकड़ो आंदोलनकारी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed