आधी रात पेट्रोल पंप पर अचानक उमड़ी भीड़… लोगों में अफरा-तफरी, घंटों लगी लंबी लाइनें

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद बुधवार रात आदित्यपुर और आसपास के इलाकों के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग बाइक और कार लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचे, जिससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। स्थिति ऐसी हो गई कि कुछ जगहों पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जाने लगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, लोगों में यह चर्चा फैल गई थी कि अगले कुछ दिनों तक पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी डर से बड़ी संख्या में लोग टैंक फुल कराने निकल पड़े। आदित्यपुर, कदमा और टाटानगर क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर देर रात तक भीड़ बनी रही। सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल संकट को लेकर कई तरह की बातें वायरल होती रहीं।

हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों और संबंधित एजेंसियों की ओर से किसी बड़े संकट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल लेने की अपील की गई है। कई पेट्रोल पंप सामान्य रूप से खुले रहे और सप्लाई जारी रही।

See also  सिदगोड़ा ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद शवों के पास बैठा मिला आरोपी पिता

Thanks for your Feedback!

You may have missed