आदित्यपुर में सुबह साढ़े 6 बजे से ब्लैकआउट, भीषण गर्मी के साथ पानी के लिए मचा हाहाकार, मेंटनेंस के नाम हर फीडर में 6-6 घंटे का शट डाउन, फिर भी लाइन में फाल्ट

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: समूचे आदित्यपुर में  मंगलवार को  सुबह साढ़े 6 बजे से बिजली नहीं है. पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट है. ऐसे में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के साथ लोगों के बीच पानी के लिए भी हाहाकार मचा हुआ है. विद्युत सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सीतारामपुर ग्रिड में 33 केवीए के लाइन में फाल्ट आ गया है. बिजली कब आएगी कोई समय निर्धारित नहीं बताया है उन्होंने. अब सवाल यह उठता है कि जब मेंटनेंस के नाम पर हर फीडर में पिछले एक महीने से 6-6 घंटे का शट डाउन लेकर लोगों को यह बोलकर आश्वस्त किया गया कि गर्मी में बिजली कट का दंश नहीं झेलना पड़ेगा तो फिर यह दिन क्यों देखना पड़ रहा है. लोगों ने यह बोलना शुरू कर दिया है कि आखिर मैंटनेन्स के नाम पर पूर्व में बिजली काटी जा चुकी है तो फिर भी लाइन में फाल्ट क्यों आ रही है. क्या मेंटनेंस के नाम पर विभाग कुछ और करती है ?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  रांची रूट की 7 ट्रेनें 9 मई तक प्रभावित, यात्रियों को करना पड़ सकता है बदलाव का सामना

Thanks for your Feedback!

You may have missed