दहेज के लिए बहू को मायके छोड़ फरार हुआ परिवार, ससुराल पहुंचते ही खुला बड़ा राज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गढ़ाबासा निवासी युवक की शादी 17 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की युवती से रामाडा होटल में रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और उसके परिवार पर दहेज को लेकर युवती को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा। बताया गया है कि करीब छह महीने तक उसे परेशान किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थिति बिगड़ने पर युवती को उसके मायके उत्तर प्रदेश छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत में यह तय हुआ था कि युवक खुद जाकर पत्नी को वापस लाएगा, लेकिन वह तय समय पर नहीं पहुंचा। इसके बाद बुधवार को युवती और उसके परिजन जुगसलाई स्थित ससुराल पहुंचे।

ससुराल पहुंचने पर घर में ताला लटका मिला। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि पूरा परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। घटना के बाद लड़की पक्ष में आक्रोश और निराशा का माहौल है।

About The Author

See also  राइस मिल डकैती का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed