समाजवादी पार्टी का बड़ा फैसला, I-PAC से खत्म किया करार, अखिलेश यादव ने लिया सख्त कदम


नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी (SP) ने राजनीतिक रणनीतिकार कंपनी I-PAC के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। यह फैसला 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच लिया गया है। पार्टी के इस कदम को बड़ा रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इस फैसले के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें कानूनी विवाद, हालिया चुनावी नतीजे और संगठन के भीतर उठी आशंकाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पहले I-PAC के साथ जो समझौता हुआ था, वह अब पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, I-PAC ने उत्तर प्रदेश में अपने दफ्तर का कामकाज भी लगभग बंद कर दिया था और चुनावी तैयारियों से जुड़े कई काम रोक दिए गए थे। अब समाजवादी पार्टी आने वाले चुनावों के लिए नई रणनीति और नए सलाहकार मॉडल की ओर बढ़ सकती है।


